IQNA

इराकी संसद ने टीवी धारावाहिक"अल हसन और अल हुसैन"[अ0]के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की

13:10 - August 15, 2011
समाचार आईडी: 2171122
अंतर्राष्ट्रीय समूह: कल 13 अगस्त को इराकी संसद के प्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक टीवी धारावाहिक"अल हसन और अल हुसैन"के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की
ईरानी कुरान समाचार एजेंसी(IQNA)ने वेबसाइट "अल जज़ीरा" के हवाले से बताया कि कल की बैठक में इराकी सांसदों ने इस देश के उपग्रह नेटवर्क से आग्रह किया कि वह ऐतिहासिक टीवी सीरियल"अल हसन और अल हुसैन" (अ0)का प्रसारण ना करें
इराकी संसद के अध्यक्ष"ओसामा अल नजफी" ने इस देश की मीडिया और संसद संचार की समिति से अनुरोध किया है कि वह इराकी उपग्रह टेलीविजन से इस धारावाहिक के प्रसारण पर कानूनी प्रतिबंध लगा दें
संसद के कुछ प्रतिनिधियों के अनुरोध पर कल की बैठक में शिया वक़्फ न्यायालय और इराक के सुन्नी और कुछ इराकी मराजए कराम और मौलवियों ने इस देश में धार्मिक फितना और फसाद से रोकने के उद्देश्य से इस सीरियल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने को कहा है
कल इराकी संसद के सांसदों ने अपने औपचारिक बीसवें अधिवेशन में Endowments आयोग और धार्मिक मामलों के अनुरोध पर100 प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे और इराकी सेटेलाइट नेटवर्क पर सीरियल हसन और हुसैन (अ0)के प्रसारण पर रोक लगाने की घोषणा की
इस से पहले सुन्नी वक्फ न्यायालय के अध्यक्ष"अब्दुल ग़फ़ूर अल सामराई"और इराकी शिया वक्फ न्यायालय के अध्यक्ष"सालेह अल हैदरी" ने भी तत्काल इस सीरियल के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है
इसके अलावा, कर्बला में शियों के गणमान्य मरजा सय्यद अली हुसैनी सीस्तानी ने भी पिछले सप्ताह की शुक्रवार की नमाज के उपदेश में इस बारे में घोषणा की:कि टीवी धारावाहिक अल हसन और अल हसैन[अ0]बदलाव, बनावट और झूठ पर बनाई गई है और इस धारावाहिक के बनाने वाले ने विश्वसनीय ऐतिहासिक स्रोतों का उपयोग नहीं किया है
842877
captcha